उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान में अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान में अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अपना वोट डालने के लिए सुबह से ही अधिवक्ता मुंसिफ कोर्ट पहुंच गए।
उ.प्र. बार काउंसिल चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार सुबह 10:00 शुरू हो गया। बिसौली मुंसिफ कोर्ट में शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। जिसमें 240 अधिवक्ता मतदाताओं में से 120 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग कर चुके है। 17 जनवरी को भी मतदान होगा। कोर्ट परिसर में मतदान को लेकर सुबह से ही अधिवक्ताओं में गहमा – गहमी रही। मुंसिफ कोर्ट के बहार प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने अपना – अपना स्टॉल लगाकर प्रचार प्रसार के साथ ही अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। बिसौली में अधिवक्ताओं में इस चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। कड़ाके की ठंड के बावजूद कोर्ट परिसर में चुनावी चर्चाएं चोरों पर हैं।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!