घटतौली से कार्ड धारको, दिया धरना

त्रिवेदीगंज बाराबंकी। घटतौली व ज्यादा पैसा वसूले जाने से नाराज कार्ड धारकों ने दुकान के बाहर जमकर नारेबाजी की। पूर्ति निरीछक द्वारा कार्यवाही किये जाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुये। ग्राम छंदरौली निवासी कार्ड धारक राममिलनए कमलेशए प्रेमकुमारी कैलाशए बीरेन्द्रए संदीपए गुड्डी देबीए अजय कुमारए गयावतीए शोभा देबीए दिनेश चन्द्रए अवधरामए सुरजीतए जितेन्द्र आदि का कहना है कि कोटेदार नवल किशोर साहू हरवक्त शराब के नशे में धुत रहता है। प्रति यूनिट आधा किलो राशन कम देता है व साढ़े तीन रुपया अधिक लेता है। मांगने पर पर्ची भी नहीं देता है द्यअंगूठा लगवा लेने के बाद राशन नहीं देता है द्यबिरोध करने पर पुलिस बुलाकर दबाव बनाता है। महीने में सिर्फ तीन दिन ही राशन बांटता है। यदि कोई बाद में राशन लेने जाता है तो उसे गालियां देकर भगा देता है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पूर्ति निरीछक संजय कुमार से फोन पर करने की बात कही है। कार्यवाही के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुये। अन्त्योदय कार्ड धारकों को नहीं मिलता है राशन .कोटेदार की मनमानी के चलते यहां अन्त्योदय कार्डधारकों को भी राशन नही मिलता है। अन्त्योदय कार्डधारकों चमेली व कलावती का कहना है कि कोटेदार ने 6 महीने से राशन नहीं दिया है। शिकायत पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है। इस सम्बन्ध में पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

 

Don`t copy text!