हैदरगढ़, बाराबंकी। भाजपा नेता ठाकुर मोनू सिंह द्वारा बुधवार को क्षेत्र के पेचरूआ गांव में विंध्या नाथ यादव के द्वार पर सोशल डिस्टेंसिंग यानी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क का वितरण व ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंडित सिद्धार्थ अवस्थी ने कोरोना संक्रमण के बचाव के तौर- तरीके बताते हुए करीब ढ़ाई सौ लोगों को मास्क का वितरण किया साथ ही स्वयं थर्मल स्क्रीनिंग से जाँच भी की। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री अवस्थी ने कहा कि कोरोना वायरस एक ऐसी खतरनाक बीमारी है। जिससे आज पूरा देश जूझ रहा है लेकिन अभी तक इसका कोई समुचित इलाज नहीं मिल सका है। इस संक्रमणीय बीमारी से बचने के लिए सर्तकता व सावधानी ही एक मात्र उपाय है। इसलिए जब भी घर से बाहर निकले मास्क का अवश्य प्रयोग करे तथा सामाजिक दूरी को अपनाते हुए भीड़भाड़ इलाके में जाने से बचें इसके साथ ही साफ-सफाई का भी विशेष ख्याल रखें। उन्होंने आगे बताया कि इस बीमारी को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है बस केवल स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए दिशा- निर्देशों का जिम्मेदारी के साथ पालन करें कोरोना मुक्त भारत बनाने में अपना अतुलनीय योगदान दे। श्री अवस्थी ने कहा कि सरकार के साथ- साथ हम सभी को अपनी जिम्मेदारी का बखूबी के साथ निर्वहन करना होगा। इसलिए हमारे द्वारा जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ मास्क सैनेटाइजर आदि का वितरण लगातार किया जा रहा है और आगे भी किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी सोनू सिंह, राकेश शुक्ला, रोहित त्रिवेदी, सचिन त्रिवेदी, अखिलेश यादव, सुबोध अवस्थी, निखिल अवस्थी, आचल शुक्ला ने कार्यक्रम में महती भूमिका अदा की।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

