बाराबंकी। अपराधियों पर नकेल कसने के लिये पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया है जिसके चलते पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र मे एक शातिर चोर को अवेध असलाहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा । प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला कटरा सट्टी बाजार निवासी मोहम्मद अरशद पुत्र आफाक अली को पुलिस ने बीती शाम 5 बजे गांधी नगर अधवना पुल के पास अवेध तमंचा और दो जिन्दा कारतूस के साथ धर दबौचा । कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया की अभियुक्त मोहम्मद अरशद एक शातिर चोर है उसके ऊपर कई चोरी के मुकदमे दर्ज है। पुलिस को इसकी कई दिनो से तलाश थी। आपको बताते चले की जबसे कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह की शहर कोतवाली मे तैनाती हुई है तबसे अपराधियों मे भगदड़ मंच गई है। शहर मे क्राइम की घटनाये कम हुई है। पंकज सिंह अपराधियों पर नकेल कसने के लिये दिन रात क्षेत्र का दौरा करते रहते है। फिलहाल पुलिस ने शातिर अपराधी अरशद के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल रवाना कर दिया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

