डीएम से विद्युत सप्लाई सुचारु रुप से बहाल कराये जाने की मांग

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। विद्युत व्यवस्था से आमजनता ही नही भाजपाई भी असन्तुष्ट रामनगर क्षेत्र मे विद्युत की सप्लाई व्यवस्था का बहुत बुरा हाल है। एक घण्टे मे दस बार की कटौती और लो हाई बोल्टटेज से लोग परेशान है। यह सब तब है जब सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरुप लोधेश्वर महादेव को चैबीस घंटे निरन्तर विद्युत की सप्लाई का रुटीन लागू होने के बावजूद समूचे क्षेत्र मे एक जैसा हाल है। जागरुक जनो ने जिलाधिकारी डा. आदर्श सिह से विद्युत सप्लाई सुचारु रुप से बहाल कराये जाने की मांग की है। मालूम हो कि विद्युत केन्द्र बुढ़वल के अन्तर्गत बिजली के सप्लाई की व्यवस्था का रोना चारो तरफ सुनाई दे रहा है। लोग हाई और लो बिजली के आने जाने और एक घण्टे में दस बार की कटौती से बहुत ही दुखित है। भीषण गर्मी के दौर मे आम जनो को कोई राहत नही मिल रही है। नगर पंचायत रामनगर के निवासी शिवकुमार का कहना था कि पहले विद्युत सप्लाई कुछ काम चलाऊ थी लेकिन दस दिन से लगातार कभी बहुत तेज कभी बहुत धीमी सप्लाई आ रही है। जिससे एक स्टेप्लाईजर और एक पंखा मेरा जल चुका है घर घर का यह हाल है। पूर्व चेयरमैन रामशरण पाठक ने बताया कि बिजली होते हुये भी जनरेटर चलाकर पानी भरना पड़ता है। अधिकारी जब तानाशाही पर उतारा हो तब उनसे कैसी शिकायत किससे क्या कहा जाय। कुछ इसी तरह से समूचे क्षेत्र मे खराब विद्युत सप्लाई की समस्या से उपभोक्ता परेशान है। महादेवा के निवासी अखिलेश का कहना था कि लगातार दो चार घंटे न देना हो तो सप्लाई न दे लेकिन बार बार की कटौती से सब परेशान है। आमजनो से अधिक बिजली के उपकरण दुखी दिखाई दे रहे है जो असमय ही जल जाते है। इलेक्ट्राॅनिक उपकरणो के खराब होने की संख्या निरन्तर बढ रही है। अब कोरोना काल के दौर मे लोगो को आर्थिक रुप से क्षति का आकड़ा भी बढ़ रहा है। जागरुक जनो मे सवाल तो इस बात का है कि योगी सरकार के निर्देशो के बावजूद व्यवस्था जस की तस है।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

Don`t copy text!