गोप ने बूथ स्तर प्रभारियों का किया स्वागत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। शानिवार को विधान सभा क्षेत्र रामनगर ब्लाक सिरौलीगौसपुर के ग्राम बनौक में समाजवादी पार्टी के सेक्टर एवम बूथ प्रभारियों की बैठक सम्पन्न हुई। समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने सभी बूथ स्तर के प्रभारियों का माला पहनाकर स्वागत किया तथा टोपी झंडा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता पूरे देश में सबसे मजबूत और संघर्षशील कार्यकर्ता है इसी कार्यकर्ताओं के बदौलत उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनाने में कामयाब रहे हैं। जब समाजवादी पार्टी सत्ता में आई है उत्तर प्रदेश का विकास युद्ध स्तर पर हुआ है। यह किसी से छुपा नहीं है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से विजय रथ यात्रा निकाली है उससे अपार जन समर्थन मिला है अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से यह डबल इंजन की सरकार घबरा कर किसान विरोधी काले कृषि कानून को मजबूरी में वापस लेना पड़ा।  इस अवसर पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, जिला अध्यक्ष अयाज़ अहमद,रामनाथ मौर्य,अजय वर्मा बबलू, नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू,इंतखाब आलम नोमानी, विनोद यादव, शिव कुमार यादव, यशवंत सिंह यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद  रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!