त्रिवेदीगंज में आयोजित हुई विकास खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता : एडी बेसिक
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मुख्य अतिथि ने खेल के विजयी छात्रों को किया पुरस्कृत
बाराबंकी। विकास खंड त्रिवेदीगंज के खंड शिक्षा अधिकारी आर पी यादव के संयोजकत्व में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गुरुवार को विजयी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए अयोध्या मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम सागर पति त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता है जो एक कुम्भकार की भांति बच्चों के सर्वांगीण विकास को निखारने के लिये सतत प्रयासरत रहते है। मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने छात्रों को पुरस्कृत करते समय छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल को जीवन का हिस्सा बना लेना और पूरी तन्मयता से खेलते रहना। मुख्य अतिथि गुरुवार की दोपहर विकास खंड त्रिवेदीगंज के दहिला में आयोजित विकास खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में पहुँचे। कार्यक्रम के अयोजक खंड शिक्षा अधिकारी आर पी यादव के नेतृत्व में स्काउट गाइड के बच्चों ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि अयोध्या मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक , राम सागर पति त्रिपाठी ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। प्राथमिक विद्यालय शाहपुर सिदवी की छात्राओं ने बेलकम गीत की मोहक प्रस्तुति दी। इसके उपरांत तेजवापुर के बच्चों ने कोरोना पर आधारित प्रेरक एकांकी की मोहक प्रस्तुति दी , इसके उपरांत प्राथमिक विद्यालय ज्ञानमती खेड़ा के छात्रों सहित अन्य विद्यालयों के छात्रों ने भी अनेक कार्यक्रम मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया।
खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया अपना दमखम
विकास खंड त्रिवेदीगंज के खंड शिक्षा अधिकारी आर पी यादव के संयोजकत्व में आयोजित विकास खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने अपना दमखम दिखाया। प्राथमिक स्तर की खेल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय मंझूपुर की नैंसी प्रथम स्थान पर रही जबकि मंझार की आकांक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही 100 मीटर बालिका दौड़ में पोखरा की निधि ने प्रथम तथा मंझूपुर की नैंसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालिका दौड़ में पोखरा की निधि प्रथम व रूबी हुसैनाबाद की द्वितीय स्थान पर रही। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में पोखरा के राज प्रथम व सराय पांडे के आदित्य द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि 100 मीटर दौड़ में शिवा गिरी ज्ञानमती खेड़ा प्रथम व शिवा वर्मा गंगापुर द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में शिवागिरी ज्ञानमती खेड़ा प्रथम व राहुल सहावर द्वितीय स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर पर खो खो खेल में बालिका वर्ग कि शाहपुर सिदवी की छात्राएं विजेता रही जबकि पोखरा की टीम उपविजेता रही। दिव्यांग बच्चों के लिये भी विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने उत्साहित होकर प्रतिभाग किया।
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

