ट्रेन से कटकर मौत

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

हैदरगढ़, बाराबंकी। ट्रेन से कटकर गुरुवार एक अज्ञात मानसिक विक्षिप्त युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोगो की सूचना पर पहुची डायल 112 व लोनीकटरा पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक मानसिक विच्छिप्त व्यक्ति था। स्थानीय लोगों के मुताबिक उक्त मृतक काफी दिनों से रोड पर इधर उधर भटक रहा था। जो आज ट्रेन को चपेट में आ गया। हालांकि पुलिस मृतक युवक की पहचान के प्रयास कर रही है।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

Don`t copy text!