कल बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा ईसीआई लोगो

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

हैदरगढ़: विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने और उन्हें नैतिक मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता के लिए मतदाता सहभागिता तथा मतदाता साक्षरता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत रंगोली बनाकर शत प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक किये जाने के क्रम में क्षेत्र में ग्राम्यांचल आडिटोरियम में भारत निर्वाचन आयोग का एक विशाल लोगो बनाया जा रहा है। जो भारत निर्वाचन आयोग का अब तक का सबसे बड़ा लोगो होगा। उक्त कार्यक्रम उपजिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर के निर्देशन में किया जा रहा है।

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विधानसभा 272 हैदरगढ़ में भारत निर्वाचन आयोग का विशाल लोगो का निर्माण किया जायेगा, जिसके क्रम में आज लगभग 20 प्रतिभागियों के सहयोग से निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। जिसका अंतिम रूप कल दिया जायेगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुये मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहसील नोडल प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि हम सभी मिलकर इस वर्ष भारत निर्वाचन आयोग का लगभग 1600 वर्ग फ़ीट में एक विशाल लोगो बनाने जा रहे है। जिसके माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग की महत्ता एवं आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करने का उद्देश्य है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!