पुलिस की मनमानी के खिलाफ थाने का घेराव

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

त्रिलोकपुर बाराबंकी। भारतीय किसान मजदूर दलित यूनियन के जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट लूट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज कार्यकर्ताओ ने बुधवार को थाने पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी के साथ अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। थाना जहाँगीराबाद के विच्छलंगा निवासी केके उर्फ गुड्डू यादव भारतीय किसान मजदूर दलित यूनियन के जिलाध्यक्ष है। 6 जनवरी को पलिया मसूदपुर के पास कई लोगो ने मिलकर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया पीड़ित ने तहरीर देकर पलिया के ग्राम प्रधान श्रवण कुमार यादव और रामजी समेत 5 अज्ञात को नामजद करते हुए लूट तोड़फोड़ बलवा मारपीट करने का मुकदमा लिखाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों का शांति भंग में चालान करके विवेचना में लूट की धारा हटा दिया। इसी मामले को लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेलाल यादव के नेतृत्व में महिलाएं पुरुष सुबह थाने पहुंच कर नारेबाजी शुरू कर दिया। प्रदर्शन नारेबाजी करते हुए अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। संगठन की मांग है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और जानलेवा हमले की धारा बधाई जाए। दिन भर में कई राउंड वार्ता विफल रही संयम कालीन स्पेक्टर ने पुनः जाकर बातचीत करके 10 दिनों का वक्त मांगा इस पर सहमति बन गयी। इस तरह धरना समाप्त कर दिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि 6 जनवरी को मारपीट हुई थी लूट का आरोप सही नही पाया गया। धरना देकर पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है। इस सम्बंध में आरोपी प्रधान ने बताया कि विवाद के दौरान वह सफेदाबाद में थे रंजिशन नामजद किया गया।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!