बृहद गौ संरक्षण केंद्र रफियाबाद का असीम अरुण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार, महेश चंद्र गुप्ता विधायक सदर बदायूं पूर्व राज्यमंत्री नगर विकास, जिला अध्यक्ष भाजपा,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। जिलाधिकारी ,मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा गौ पूजन के साथ निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के समय 309 स्वस्थ गोवंश पाई गई I पर्याप्त मात्रा में भूसा करीब 12 सौ कुंतल एवं हरा चारा ,राशन, मिनरल मिक्सर पाया गया l ग्राम सभा की भूमि पर एक हेक्टेयर चारा बोया गया है तथा करीब 2 हेक्टेयर भूमि चारा बोने ने के लिए तैयार है बृहद गौ संरक्षण केंद्र पर वर्मी कंपोस्ट का निर्माण कराया जा रहा है बृहद गौ संरक्षण केंद्र का संचालन इमेज सेवा संस्थान रमजानपुर द्वारा किया जा रहा है जहां पर पांच केयरटेकर पशु चिकित्सा अधिकारी सालारपुर /बिनावर की देखरेख में निरंतर कार्य कर रहे हैं I निरीक्षण के उपरांत मंत्री द्वारा गो संरक्षण केंद्र परिसर में पार्वती स्वयं सहायता समूह घटपुरी विकासखंड सालारपुर द्वारा संचालित गाय के गोबर से पेंट बनाने वाली फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया l मंत्री जी द्वारा बृहद गौ संरक्षण केंद्र पर पाई गई व्यवस्था की प्रशंसा की गई I जिलाधिकारी द्वारा जनपद में विचरण करने वाले निराश्रित ,बेसहारा गोवंश को संरक्षित करने के उद्देश्य से आम पब्लिक के लिए कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 75053 89289 जारी किया गया है जिस पर आम व्यक्ति बेसहारा गोवंश के बारे में सूचना दे सकता है उस गोवंश को नजदीकी गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित कर दिया जाएगा I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!