चकबंदी पेषकार पर दबंगो ने किया हमला, मुकदमा दर्ज

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। कोतवाली हैदरगढ़ अन्तर्गत बुधवार शाम तहसील हैदरगढ़ के चकबंदी कार्यालय में तैनात पेशकार घर जाते समय दबंगो ने घात लगाकर जानलेवा हमला किया। हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। पीड़ित पेशकार ने उक्त घटना की नामजद तहरीर कोतवाली प्रभारी हैदरगढ़ को दी। प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज करने के बाद पेशकार को चिकित्सीय परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पेशकार का पूरा परिवार सहमा हुआ है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के लाही गांव के निवासी मो0 शकील पुत्र मो0 दीन उस्मानी हैदरगढ़ तहसील में स्थित चकबंदी कार्यालय में पेशकार के पद पर कार्यरत हैं कल कार्यालय से बुधवार शाम अपने गावँ जा रहे थे कि घर के ही समीप गांव के ही एक दबंग इब्ने हसन उर्फ राजू पुत्र अब्बुल हसन व आदि लोगो ने उनके ऊपर अचानक लाठी-डंडे से हमला बोल दिया जिससे चकबंदी कर्मी घायल होकर गिर पड़े इसके बावजूद भी गाली गलौज व मारपीट करता रहा जब परिजनों ने आवाज लगाई तो आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए तो धमकी देते हुए भागा की अभी तो छोड़ रहा हूं लेकिन दोबारा मैं तुम्हे जिंदा नहीं छोडूंगा तुम्हारे परिवार को भी नहीं छोडूंगा। उक्त घटना से चकबन्दी कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उधर घटना की प्राथिमिकी पुलिस ने दर्ज कर घायल कर्मचारी को जिला अस्पताल बाराबंकी को भेजा है। घटना के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश वर्मा ने बताया कि पेशकार की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद हमलावरों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जायेगी।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!