एमएलसी बनने के प्रथम बार सहसवान आगमन पर भाजपाइयों ने जगह-जगह किया बागिश पाठक का जोरदार स्वाग्त।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। एमएलसी बनने के बाद नगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहबाजपुर पहुंचकर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।इसके बाद बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति प्रदान करने का आव्हान किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया और 2024 में पूरे जोश के साथ उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा 2024 में पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। सशक्तिकरण अभियान को गति प्रदान करने के लिए एमएलसी बागीश पाठक ने मोहल्ला कटरा,मुहीउद्दीनपुर,जहांगीराबाद,अकबराबाद,रसूलपुर बेला सिठौलिया पुख्ता सैफुल्लागंज उस्मानपुर बूथों पर पहुंचकर केंद्र सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए भाजपा सरकार के हाथों को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से आव्हान किया।
इस मौके पर सौरभ माहेश्वरी,अनुज माहेश्वरी,सुभाष गौड,अवढर शर्मा, जयंत शर्मा,पियूष माहेश्वरी,सचिन शर्मा, अबीर सक्सेना, आदर्श सकसैना, विनोद शर्मा,बबलू पाठक, रंजीत शर्मा,सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

