चित्रकला प्रदर्शनी में कलाकृतियों ने दर्शकों का मन लिया मोह ’ग्रीष्मकालीन चित्रकला प्रदर्शनी का समापन समारोह का आयोजन
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
फतेहपुर, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित चित्रकला कार्यशाला के समापन के पश्चात चित्रों की प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रबंधक साईं ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा मुख्य अतिथि सीता राम कश्यप अध्यक्ष राज्य ललित कला अकादमी दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री, विशिष्ट अतिथि डॉ सुनीता शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर फाइन आर्ट डॉ. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय व रमेश बाजपाई ने दीप प्रज्वलन करके किया। तत्पश्चात चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन प्रारंभ हुआ। अध्यक्ष ने चित्रों के विषय और गुणवत्ता की खूब सराहना की। समस्त कलाकृतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रबंधक ने समस्त अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। साथ में चित्रकला विभागाध्यक्ष विनोद सिंह के सानिध्य में छात्रों द्वारा वर्ष भर किए गए कला कार्यों से भी परिचय भी कराया गया। विनोद सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित 10 श्रेष्ठ कलाकृतियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। डॉ सुनीता शर्मा ने कला के महत्व को बताते हुए कहा कि कला चीजों को देखने हेतु दृष्टि प्रदान करती है। कला का क्षेत्र एक विषय तक सीमित ना होकर वैश्विक है। पुस्तक के प्रथम पृष्ठ लेकर सामाजिक राजनीतिक धार्मिक आदि कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां कला को नकारा जाए कला विषय की प्रासंगिकता कम नहीं है। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को राज्य ललित कला अकादमी की ओर से प्रमाण पत्र एवं प्रदर्शनी के आयोजन हेतु मेडल प्रदान किया गया। मेडल पाने के बाद छात्रों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशुतोष जी राव डॉ दिनेश शुक्ला उपप्राचार्य, वीर प्रताप सिंह दिग्विजय सिंह, दीपक वर्मा, डॉ. कंचन लता सहित अन्य प्रवक्ता, अभिभावक व सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

