ऑनलाइन टैलेंट वार सीजन टू का पहले राउंड का हुआ समापन। देश के कोने-कोने से आर्टिस्ट ने लिया भाग और अपनी प्रतिभाओं को दिखाया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। आमिर अली सहसवान यूट्यूब चैंनल के टीम मेंनेजमेंट गुरू अर्जुन ने जानकारी देते हुए बताया है। कि प्रतियोगिता का पहला राउंड पूरा हो चुका है। देश के कोने-कोने से आर्टिस्ट ने भाग लिया और अपनी प्रतिभाओं को दिखाया और सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी और अब दूसरा राउंड सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर स्टार्ट किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता जिला बदायूं सहसवान से की जा रही है। जिसके आयोजक आमिर अली है। जो सहसवान के रहने वाले हैं। प्रतियोगिता महीने भर चलेगी इसका फाइनल यूट्यूब पर प्रकाशित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भारत सरकार द्धारा मान्यता प्राप्त एनजीओ जागृति हेल्पफुल फाउंडेशन के सर्टिफिकेट दिए जाएंगे एवं मेडल शील्ड ट्रॉफी समाजसेवियों द्धारा दिए जाएंगे इस प्रतियोगिता में सहसवान के कई समाजसेवी सहयोग कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता का मकसद छुपी हुई प्रतिभाओं को बाहर निकालना बावन को एक स्टेज प्रदान करना एवं कई बड़े फिल्म प्रोडक्शन द्धारा उनको काम दिलवाना वेब सीरीज शॉर्ट फिल्म वीडियो एल्बम सॉन्ग मॉडलिंग शो सम्मान समारोह द्धारा उनको स्टेज तक पहुंचाने का कार्य चैनल टीम द्धाराअ किया जा रहा है। पहले ही राउंड मे 15 अर्टिस्ट को अच्छे प्रोडक्शन द्धारा एल्बम सॉन्ग,बेब सिरीज, शॉर्ट फिल्म मे काम मिला चुका है। इस प्रोग्राम के प्रमुख सहयोगी अंसार मलिक, मनोज महेश्वरी, गुरु अर्जुन, डॉक्टर यासिर प्रिंस, शरीफ उद्दीन, तफसीर अहमद, डॉक्टर प्यारे, समीर प्रिंस, हसन मुख्तार, गुल मलिक, अली अकरम, इमरान खान, दानिश निसार, कसम सरवर, फिरोज सैफी, काशिफ अली खान, जावेद दीवाना, मीडिया पार्टनर का विशेष सहयोग रहा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

