बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर से उतरे करंट से तीन भैंसों की हुई मौत।
मुकीम अहमद अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
करंट की चपेट में आते ही पशु छटपटाने लगे। पशुओं को तड़पता देख आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र मे बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर से उतरे करंट से तीन पशुओं की मौत हो गयी पशुओं को तड़पता देख आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। ग्रामीण बिजली विभाग की लापरवाही से आक्रोशित हैं।
मामला बुधवार सुबह लगभग 8 बजे का है। क्षेत्र के ग्राम रफातपुर में गांव गांव में बाहर ही दलित बस्ती के निकट नरेंद्र सिंह का मकान है। नरेंद्र सिंह के आवास के निकट ही ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। ट्रांसफार्मर से कुछ ही दूरी पर नरेंद्र सिंह की तीन भैंस बंधी हुई थी। सुबह से हो रही बरसात में ट्रांसफार्मर से करंट जमीन पर उतर गया ,करंट की चपेट में आते ही पशु छटपटाने लगे। आसपास के लोगों ने लकड़ी के डंड़ों से पशुओं को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच बिजली विभाग को फोन पर सूचना देकर सप्लाई बंद कराई गई। तब तक देर हो चुकी थी। लोगों ने बताया कि आसपास के लोग भी काफी दहशत में आ गए थे। लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर को बिना बैरीकेडिंग के रखा गया है। एक और जहां परिवार में मातम है वहीं ग्रामीणों में बिजली विभाग को लेकर आक्रोश है।
मुकीम अहमद अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

