- मसौली बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेल नहर में मिले 28 वर्षीय युवक के शव की शिनाख्त सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बबूरिहा मजरे दादरा निवासी मंजीत रावत पुत्र रामकुँवर रावत के रूप में हुई। मृतक सुबह मजदूरी करने के लिए घर से बाराबंकी गया था तथा मिर्गी रोग से पीड़ित था। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बबूरिहा मजरे दादरा निवासी मंजीत रावत पुत्र रामकुवँर रावत नित की भांति सुबह घर से मजदूरी के बाराबंकी गया था जो बड़ेल में एक निर्माणधीन मकान में काम करता है। जिसका शव नगर कोतवाली पुलिस ने बरामद किया तथा मृतक के पास मिले आधार कार्ड के जरिये शव की शिनाख्त हुई। मृतक के परिजनों के मुताबिक मंजीत मिर्गी रोग से पीड़ित था तथा अक्सर दौरे पड़ा करते थे परिजनों के मुताबिक मंजीत को बराबर मना किया जाता था लेकिन बेरोजगार होने के कारण प्रतिदिन सुबह मजदूरी के लिए चला जाता था।
शाम को पति के घर आने की राह देख रही पत्नी जयश्री एव 6 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष को मौत की सूचना मिली तो घर मे कोहराम मच गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अवधेश वर्मा की रिपोर्ट
Related Posts

