युवा क्लब विकास कार्यक्रम की ब्लॉक स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं - 9719216984

बदायूं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बदायूं द्धारा आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा के अन्तर्गत युवा क्लब विकास कार्यक्रम की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन चंद्रिका देवी कॉलेज बदायूं के सभागार में किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह एवं नेहरू युवा विकास समिति के अध्यक्ष सुधीर यादव ने स्वामी विवेकानन्द एवं महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।


इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव ने कहा कि हम अत्यंत सौभाग्य शाली हैं जो स्वतंत्र भारत में पैदा हुए हैं और स्वतंत्रता की 75 वी जयंती मना रहे हैं। हमें आगे आकर देश के विकास और प्रगति को अग्रसर रहना होगा। उन्होंने कहा कि संयम ,समर्पण और त्याग की भावना हमेशा व्यक्ति महान बनाती है, आजादी हमे त्याग और बलिदान से मिली है इसका सही प्रदर्शन हर घर तिरंगा लगाकर हम आजादी का अमृत मनाएं और देश प्रेम की गाथा गाएं। उन्होंने विकास खंड कादरचोक की 10 ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा लगाने हेतु नेहरू युवा विकास समिति के अध्यक्ष सुधीर यादव को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा।  कार्यक्रम में उपास्थित जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा के अन्तर्गत 4 विकास खंडों में 300 युवा मंडलों का गठन कर लगभग 3000 नए युवाओं को जोड़ा जाएगा जो आजादी के अमृत महोत्सव के साक्षी बनेंगे। उन्होने आजादी के आनंद महोत्सव में सम्मिलित होने का आह्वान किया।
इस युवा क्लब विकास कार्यक्रम को प्रमुख रूप से नेहरू युवा विकास समिति के अध्यक्ष सुधीर यादव, रवेंद्र पाल सिंह, अंजली गुप्ता, ऋषभ सिंह, कमलेश देवी, आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं और युवाओं को सम्मानित कर, जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु सुधीर यादव को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान कर सपथ दिलाई।इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी ने स्वछता की शपथ दिलाई।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं – 9719216984

Don`t copy text!