उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित, अधिकारियों ने ली राहत की सांस ली।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। उपमुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम स्थगित होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसी बहाने ब्लाक प्रशासन ने ग्राम रसौली के अमृत सरोवर व चंदवारा गांव तक को चमका दिया है। अधूरे पड़े कई कार्य रातोंरात तैयार हो गए। लेकिन शासन स्तर से डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के फिलहाल स्थगित होने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत की सांस ली। बताते चलें कि दो दिन पूर्व अचानक उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर मसौली ब्लाक के चिह्नित रसौली एव चंदवारा गांव पर प्रशासन ने जीतोड़ मेहनत कर विकास कार्यों को अंतिम रूप देने में दिन-रात एक कर रहे थे। पिछले दो दिनों से जोर-शोर के साथ तैयारियां चल रही थी। डिप्टी सीएम का आगमन स्थगित होने पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
उपमुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के लिए ग्राम पंचायत रसौली, चंदवारा में करीब सौ से अधिक सफाईकर्मियों एव मजदूरों की फौज केवल सफाई के लिए लगा दी गई थी। दो दिन अधिकारी व कर्मचारी इसी गांव में डेरा जमाए थे। प्रयास किया जा रहा था कि किसी तरह की कमी रहने न पाए। उच्चाधिकारी भी इस गांव में चल रहे कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे थे लेकिन कार्यक्रम स्थगित की सूचना पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

