किसानों को फसल का वाज़िब मूल्य नही दे रही सरकार: फरीद

, मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। पूरे प्रदेश में किसान रात रात जग कर अपनी फसल बचा रहा है। लेकिन किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य नही मिल रहा है। उक्त विचार अखिलेश यादव के आह्वान पर आज विधानसभा रामनगर के ग्राम बनौउक में आयोजित सपा के सदस्यता अभियान के दौरान पूर्व मंत्री व विधायक रामनगर फरीद महफ़ूज़ किदवई ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार के जो विकास की गंगा बहायी थी उसे मौजूदा भाजपा सरकार ने रोककर प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है। युवाओ को रोजगार देना अखिलेश यादव की प्राथमिकता रही है। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने सभी से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा सपा के सदस्य बनाये ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा की सरकार बन सके। सभा को ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा, राम गोपाल रावत, फ़राज़ किदवाई आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डीडीसी विनोद कुमार यादव, शिव कुमार यादव, बबलू, इंतेखाब नोमानी, मुन्ना, मिथलेश, हसमत अली समेत सैकड़ो समाजवादी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

, मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!