मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर के एक किसान के खेत में लगे कीमती शीशम के पेड़ को अज्ञात चोर काट ले गये। खेत मालिक ने जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भयारा निवासी एक लकड़कट्टे पर आशंका जताते हुए थाने पर तहरीर दी है। ग्राम त्रिलोकपूर निवासी अमिताभ सिंह पुत्र अनूप सिंह ने थाना मसौली में तहरीर देते हुए बताया कि मेरे खेत में चार जामुन एव एक विशालकाय शीशम का पेड़ लगा था जिसे पाँच माह पूर्व जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भयारा निवासी शकील नामक ठेकेदार के हाथ 60 हजार रूपये में बेच दिया था जिसमे ठेकेदार ने 48 हजार रूपये देकर जामुन के पेड़ काट लिये तथा 12 हजार रूपये रोक लिया था कि जब शीशम का पेड़ काटेंगे तब देंगे गत 10 फरवरी की रात्रि में उक्त शीशम का पेड़ चोरी से कट गया जिसकी जानकारी दूसरे दिन बटाईदार से मिली। अमिताभ सिंह ने ठेकेदार शकील पर ही चोरी से पेड़ काटने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

