संजीव जिला उपाध्यक्ष व प्रशांत राव बने जिला महामंत्री

भाजपा जिला कार्यालय पर घोषित नई कमेटी के साथ जिलाध्यक्ष अजय धाकरे

भाजपा ने घोषित की जिला कमेटी 

इटावा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय धाकरे ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चैहान की संस्तुति से भारतीय जनता पार्टी जनपद के पदाधिकारियों की घोषणा की है कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने सभी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की बैठक में सभी पदाधिकारियों को संगठन के काम में लगने को जागरूक किया जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने भारतीय जनता पार्टी के काम को और अधिक शिखर पर ले जाने की जिम्मेदारी हम सभी पदाधिकारियों के कंधे पर दी है हम सभी कार्यकर्ता पार्टी को उच्च पथ की ओर ले जाने का काम करेंगे।

नई कमेटी में भाजपा नेता विवेक भदौरिया, संजीव राजपूत, हरनाथ सिंह कुशवाह, विक्रम स्वरूप, देव प्रताप सिंह, सुबोध तिवारी, शिवकिशोर धनगर और दीपक नाथ को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। शिवकांत चैधरी, अरुण गुप्ता, करन सिंह राजपूत, प्रशांत राव चैबे को महामंन्त्री बनाया गया है। पूर्व मीडिया प्रभारी जितेंद्र गौड़, राजकमल यादव, राहुल राजपूत, पूजा चैधरी, ममत कुशवाहा, चक्रेश जैन, ज्योति वर्मा, रजत चैधरी जिला मंत्री पद सौंपा गया है इसके अलावा संजीव भदौरिया को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेंदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष धाकरे ने कहा है कि संगठन में सक्रिय लोगों को ही तथा समाज के सभी वर्ग के लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Don`t copy text!