4 दिसंबर होगी ताईक्वांडो चैम्पियनशिप

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। ताईक्वांडो एसोसिएशन बाराबंकी ईकाई की बैठक देवा रोड साईं मंदिर के निकट स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से अंतर्जनपदीय ताईक्वांडो चौंपियनशिप आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में एसोसिएशन के सचिव मनोज विद्रोही ने बतया कि आगामी 4 दिसम्बर को ताईक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बाराबंकी द्वारा एक दिवसीय अंतर्जनपदीय ताईक्वांडो चैम्पियनशिप जैदपुर रोड़ पल्हरी बाईपास पर स्थित शिवराम सिंह यादव इंटर कालेज में आयोजित की जाएगी। जिसमें बाराबंकी, कानपुर, रायबरेली, लख़नऊ के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पं संजय शर्मा, जनरल सेकेट्री मोहम्मद राकिब, उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा, मोहमंद इकराम, कोषाध्यक्ष अनमोल बाजपेई, संयुक्त सचिव राहुल मौर्या, संयुक्त सचिव प्राची यादव, संयुक्त सचिव पूनम मिश्रा, टीम मैनेजर दीपक कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!