रामसनेही घाट पुलिस द्वारा दो शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार,
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी थाना रामसनेही घाट पुलिस द्वारा दो शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी/घटना में प्रयुक्त तीन अदद मोटर साइकिलें बरामद-
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 08.12.2022 को थाना रामसनेही घाट पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 615/2022 धारा 379/411/420/467/468/471 भादवि व मु0अ0सं0 646/2022 धारा 457/380 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. प्रेमबाबू पुत्र कृष्णा शुक्ला निवासी नरायनपुर थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी 2. ललित कुमार पुत्र रामतीरथ निवासी भुड़ेहरी थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी/घटना में प्रयुक्त तीन अदद- मोटर साइकिल यूपी 32 केएच 3381, मोटर साइकल यूपी 32 ईई 0784 पैशन प्रो व मोटर साइकिल यूपी 51 जेड 0193 पैशन प्रो बरामद कर थाना रामसनेही घाट पर मु0अ0सं0 651/2022 धारा 411/413/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत किया गया।
पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा उक्त चोरी की मोटर साइकिलों का इस्तेमाल चोरी करने में करते थे व ग्राहक मिल जाने पर नम्बर प्लेट व चेचिस नम्बर को बदलकर तथा फर्जी कागजात बनवाकर बेच देते थे। अभियुक्तगण ने मोटर साइकिल यूपी 32 केएच 3381 को थाना रामसनेही घाट क्षेत्रान्तर्गत पूरेजिया से चुराया था जिसके सम्बन्ध में थाना रामसनेही घाट पर मु0अ0सं0 615/2022 धारा 379/411/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत है। इसके अलावा मोटर साइकिल यूपी 32 ईई 0784 पैशन प्रो को पल्हरी चौराहा से और मोटर साइकिल यूपी 51 जेड 0193 पैशन प्रो को ग्राम गोरहिया जनपद गोण्डा से चुरायी थीं। अभियुक्तगण, अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दिनांक 06.12.2022 की रात ग्राम मुरारपुर में भी चोरी किये थे जिसके सम्बन्ध में थाना रामसनेही घाट पर मु0अ0सं0 646/2022 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत है। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

