बाराबंकी मेरी त्याग भूमि रही है: ज्ञानमती माताजी जैन आर्यिका ज्ञानवती माताजी के आगमन पर श्रद्धालुओं की जुटी भीड़

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। जैन समाज द्वारा आर्यिका ज्ञानमती माताजी का भव्य मंगल प्रवेश अयोध्या जाते समय श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में कराया गया। इस मौके पर शहर के गोविंद इंडस्ट्रीज में जैन समाज की सर्वाेच्च जैन साध्वी भारत गौरव दिव्यशक्ति गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी के दर्शन समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप पहुंचे। उन्होंने माता जी के चरणों में शीष नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया। इसी के साथ छोटी साध्वी चंद्रमती माता जी और स्वामी रविन्द्र कीर्ति जी के भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बताते चलें कि ज्ञानमती माताजी का जन्म बाराबंकी के टिकैतनगर कस्बे में हुआ। ज्ञानमती माताजी बाराबंकी में 3 दिन का प्रवास करेंगी। आर्यिका ज्ञानमती माताजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाराबंकी नगर से उनका रिश्ता बहुत पुराना है और यह भूमि मेरी त्याग भूमि है। यही मंदिर में मैंने साधु जीवन का पहला व्रत लिया था। इस मौके पर आर्यिका चंदना मति माताजी, पीठाधीश रविंद्र कीर्ति स्वामी, जीवन प्रकाश, विजय जैन के अलावा व्यापारी नेता पवन जैन, वर्द्धमान जैन, अंकुर जैन, सुशील कुमार अग्रवाल, डा नीरज जैन, प्रदुमन जैन आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।  सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!