बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन गावों से तीन बकाएदारों को गिरफ्तार किया…

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली राजस्व विभाग की टीम ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन गावों से तीन बकाएदारों को गिरफ्तार किया है। नायब तहसीलदार अजहर अंसारी के नेतृत्व में टीम ने मन्नूनगर गांव से साढ़े सात लाख से अधिक के बकाएदार हाकिम सिंह पुत्र अशर्फीलाल को गिरफ्तार किया। इसके बाद भूड़ बिसौली निवासी तफसीन पुत्र अब्दुल बासित को साढ़े पांच लाख से अधिक बकाया होने पर जेल भेज दिया। वहीं सीकरी निवासी धर्मवीर पुत्र रामप्रसाद को बिजली बिल बकाया होने पर गिरफ्तार किया है। टीम में संग्रह अमीन फकीर मोहम्मद, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!