एक दिवसीय टीककारण जागरुकता गोष्ठी पशु चिकित्सालय मसौली परिसर में आयोजित की गई।

अवधेश कुमार वर्मा

मसौली बाराबंकी। पशुपालन विभाग द्वारा राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य तथा रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय टीककारण जागरुकता गोष्ठी पशु चिकित्सालय मसौली परिसर में आयोजित की गई।
पशु चिकित्सा अधिकारी मसौली डॉ कमलेश कुमार ने पशु पालकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पशुओं को समय-समय पर पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान अभियान चलाया जाता है। कर्मचारी घर घर जाकर टीकाकरण करते है। लेकिन उन्होंने तमाम समस्याओं से काफी दिक्कत होती है जबकि पशुओं में फैलने वाले रोग से बचाव के लिए होते। इसके लिए आप लोगों टीकाकरण के दौरान कर्मचारियों के सहयोग करें। जिससे शत-प्रतिशत लाभ मिल सके। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारी ने पशुओं को खान-पान एक अच्छी सेहत के बारे में जागरूक किया।
पशु चिकित्सा अधिकारी त्रिलोकपुर पटकन पुरवा , पशुधन प्रसार अधिकारी अनुराग तिवारी, फार्मेसिस्ट राजेश कुमार वर्मा, कैलाश, रमाकांत यादव सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Don`t copy text!