भू-माफिया अपने आस पास की जमीन के किसानों पर जबरन बेचने का बना रहे दवाब
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी । लखनऊ अयोध्या हाईवे से सटी जमीन की बढ़ रही कीमतों को लेकर प्लाटिंग का कारोबार करने वाले भू-माफिया अपने आस पास की जमीन के किसानों पर जबरन डरा धमका कर जमीन बेचने का दवाब बना रहे हैं। किसान को जमीन बेचने के पुलिस भी भू-माफियाओं का साथ दे रही है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
एक ऐसा ही मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव का है। यहां के निवासी सीता राम पुत्र मेडी लाल पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि मेरी जमीन प्लाटिंग करने वाले राइजिंग ब्रदर्स रियल स्टेट के पास है। इस रियल स्टेट के डायरेक्टर मो वाहिद पुत्र रफीक व उनके साथ दलाली करने वाले रानू वर्मा,, सचिन मिश्रा, चन्दन, पवन, विक्रम व प्रकाश वर्मा निवासी दशहरा बाग द्वारा लगातार जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। जिस पर सीताराम की सहमति नहीं हुई तो बीते 29 मार्च को राइजिंग ब्रदर्स के लोग सीताराम के पास गए और धमकाने लगे फिर खुद की बनी बाउंड्री को अपने हाथ से गिरा दिया। उसके बाद उल्टे ही सफदरगंज थाने में तहरीर देकर पीड़ित के विरुद्ध 427, 504, 506 की धारा में फर्जी मुकदमा भी पंजीकृत करा दिया। शिकायती पत्र सीताराम ने यह भी बताया कि जबरन जमीन बेचने के लिए सफदरगंज पुलिस ने भी रियल स्टेट वालों का साथ दवाब बना रही है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

