सट्टेबाज द्वारा खुलेआम ₹1 लगाओ ₹100 ले जाओ आवाज लगाकर सट्टे के कारोबार में लोगों को झोंकते हैं

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर में एक सट्टेबाज द्वारा खुलेआम ₹1 लगाओ ₹100 ले जाओ की आवाज लगाकर लोगों को सट्टे के कारोबार में झोंकने के उद्देश्य से किए जा रहे कृत्य की जानकारी जैसे ही चीता मोबाइल टीम को मिली तत्काल मौके पर टीम पहुंच गई टीम ने उपरोक्त सटोरिए को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके पास से नकदी सट्टे की पर्ची इत्यादि सामान बरामद करते हुए उसके विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर जिला जेल भेजा है l
जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर निवासी सट्टेबाज आरिफ खां पुत्र चांद काफी समय से सट्टे का कारोबार करता है तथा आवाज लगाकर ₹1 लगाओ ₹100 ले जाओ की आवाज सुनकर मोहल्ले के हरी तादाद में लोग सट्टे के कारोबार में फंस गए हैं एक के 100 के चक्कर में वह अपनी गाड़ी कमाई बर्बाद कर रहे हैं ऐसे ही मामले की जानकारी चीता मोबाइल के आरक्षी गौरव कुमार निशांत कुमार को रात 11:30 बजे के लगभग मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई चीता मोबाइल टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और उसने उपरोक्त सट्टेबाज द्वारा एक रुपए लगाओ ₹100 ले जाओ की आवाज लोगों को प्रेरित करने के लिए कर रहा था जिस पर टीम ने तत्काल उपरोक्त सट्टेबाज आरिफ का पुत्र चांद का को पकड़ लिया तथा उसके पास से ₹210 की नकदी सट्टे की पर्ची एक डायरी एक डॉट पेंसिल आदि सामान टीम ने बरामद कर थाना कोतवाली ले आई जहां प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर आरक्षी गौरव कुमार द्वारा उपरोक्त सट्टा कारोबारी आरिफ खान के विरुद्ध धारा 13 जी में अपराध पंजीकृत कराया पुलिस ने मामला दर्ज कर अभियुक्त आरिफ को न्यायालय में पेश किया जहां पुलिस ने उसे जिला जेल भेज दिया l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!