मसौली बाराबंकी। गणतंत्र दिवस के मौक़े पर दिल्ली मे सम्मानित होने वाले चिलौकी ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत के स्वागत का क्रम जारी है बुधवार को ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।
बताते चले कि गत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौक़े पर विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत चिलौकी के ग्राम प्रधान सोमनाथ को केंद्रीय ग्रामीण एव पंचायती राजमंत्री गिरिराज ने अंगवस्त्र व प्रशास्ती पत्र देकर सम्मानित किया था। दिल्ली से वापस लौटने पर ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान के स्वागत का सिलसिला जारी है। बुधवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मो0 इस्माइल की अगुवाई मे मेराज उल हक अंसारी, सलमान कुरैशी, लखपति रावत, रामचंद्र गौतम, जियाउल अंसारी, राजेश लोधी, रमेश्चंद्र मिश्रा आदि लोगो ने ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत का स्वागत किया।
Related Posts

