चिकनपाक्स लोग भयभीत, दी दवाई

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

बाराबंकी। पूरा विश्व कोरोना वायरस महामारी से लड़ रही है तो अब चिकनपाक्स से लोग भयभीत हो गये है। वहीं ग्रामसभा शुक्लाई में फैल रहे चिकनपाक्स के प्रकोप की क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रति मनोज कुमार द्वारा की गई शिकायत के बाद हरकत में आई चिकित्सा विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत शुक्लाई पहुंच कर हालत का जायजा लिया। इस अवसर पर मेडिकल टीम ने प्रभावित मरीजों के घर घर जाकर रोगियों से मिले और उन्हें बचाव वा उपचार के बारे में जानकारी दी। चिकित्सा विभाग की टीम ने मरीजों का हालचाल जानकर उनको दवाई वितरित की एवम् अपने आस पास में साफ सफाई रखने की हिदायत दी। साथ ही साथ लोगो को मरीजों के हालात संबंधी जानकारी ग्राम की आशा बहुओं को देने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री रामेश्वरी देवी, रामावती, रामबेटी, नीतू सिंह एएनएम, आशा बहू, संजू देवी, पम्मी, मनोज कुमार, आफताब आलम, राम सेवक यादव, मो युसुफ अब्दुल्ला, रहीद अली, मो समीर सिद्दीकी, मोज्जम अली, बाकर हुसैन समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

Don`t copy text!